There are no items in your cart
Add More
Add More
| Item Details | Price | ||
|---|---|---|---|

1 अप्रैल 2026 से देश में Income Tax के नए नियम लागू हो गए हैं और इन नियमों ने financial transactions का पूरा तरीका बदल दिया है। अब अगर आपके पास PAN कार्ड नहीं है, तो बड़ी खरीदारी करना, निवेश करना या बैंक में बड़ा लेन-देन करना सब कुछ मुश्किल हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो PAN नहीं, तो काम नहीं।
क्या बदला है नए नियमों में?
पहले की बात करें तो अगर किसी के पास PAN नहीं होता था, तो वो Form 60 भरकर कई बड़े transactions कर सकता था। यह एक तरह का विकल्प था PAN की जगह काम आता था। लेकिन अब Income Tax Rules 2026 के तहत Form 60 को हटा दिया गया है और उसकी जगह Form 97 आया है। सुनने में लगता है कि बस नाम बदला होगा लेकिन असलियत यह है कि Form 97 का दायरा बहुत छोटा कर दिया गया है। जो काम पहले Form 60 से हो जाता था, वो अब Form 97 से नहीं होगा। मतलब साफ है पहले जो रास्ता था, वो अब बंद हो गया है।
किन Transactions में PAN अब जरूरी हो गया है?
नए नियमों के तहत कई ऐसे काम हैं जिनमें अब PAN देना अनिवार्य है, Form 97 भी नहीं चलेगा: ₹5 लाख से ज्यादा की गाड़ी खरीदना गाड़ी बड़ी खरीद है और टैक्स विभाग इस पर नज़र रखना चाहता है। बिना PAN के डीलर transaction ही नहीं करेगा। Demat Account खोलना शेयर बाज़ार में निवेश करना है? तो Demat account ज़रूरी है और Demat account के लिए PAN अनिवार्य है कोई छूट नहीं। Credit Card के लिए आवेदन क्रेडिट कार्ड अप्लाई करना है तो PAN बिना application ही आगे नहीं बढ़ेगी। ₹50,000 से ज्यादा Mutual Fund / Bonds में निवेश Mutual Fund, Debentures, RBI Bonds इनमें ₹50,000 से ऊपर निवेश करना है तो PAN लाज़मी है। ₹10 लाख से ज्यादा Cash Deposit या Withdrawal बैंक में एक साल में ₹10 लाख से ज्यादा कैश जमा करना या निकालना है तो PAN देना होगा। ₹1 लाख से ज्यादा Securities या Shares की खरीद-बिक्री Listed या unlisted किसी भी तरह के shares या securities में ₹1 लाख से ऊपर का transaction हो तो PAN अनिवार्य है।
सोना खरीदने पर क्या नियम है?
सोना हमेशा से भारतीयों की पसंद रहा है शादी हो, त्योहार हो या निवेश। लेकिन अगर आप ₹2 लाख से ज्यादा का सोना या गहने खरीद रहे हैं, तो PAN देना ज़रूरी है। यह नियम Income Tax Rules 2026 के Rule 159 के तहत आता है। पुराने नियमों में भी यह लागू था और नए नियमों में भी यह जारी है कोई बदलाव नहीं। यानी जौहरी की दुकान पर ₹2 लाख से ऊपर की खरीद करें तो PAN तैयार रखें।
Form 97 क्या है और इसका इस्तेमाल कब होगा?
Form 97 वो declaration form है जो उन लोगों के लिए बना है जिनके पास PAN नहीं है। लेकिन अब यह बहुत सीमित मामलों में ही काम आएगा। Form 97 सिर्फ Individual लोग भर सकते हैं कंपनियाँ और firms नहीं। साथ ही, नाबालिग बच्चे Form 97 नहीं भर सकते उन्हें अपने माता-पिता या अभिभावक का PAN देना होगा। जिन transactions में अब भी Form 97 चल सकता है, वो हैं: